Kutta Janata Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janta Party), ‘E20 जनता पार्टी (E20 Janta Party) और ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ (Dimagi Naxal Janata Party) के बाद अब एक नई पार्टी की एंट्री हुई है। सोशल मीडिया पर इस नई ‘पार्टी’ की चर्चा हो रही है। इस पार्टी का नाम ‘कुत्ता जनता पार्टी’ यानी केजेपी है। जी हां…. जेन-जी आंदोलन से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बाद अब ‘कुत्ता जनता पार्टी’ निकला है। हाथों में बैनर लिए ‘कुत्ता जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। बैनर पर लिखा है-कुत्ता जनता पार्टी-KJP:
दरअसल ‘कुत्ता जनता पार्टी’ की नींव बिहार की धरती पर रखी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC के अधिकारी की टिप्पणी पर नाराज छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी ही एक ‘कुत्ता जनता पार्टी’ बना डाली। जानें कौन है इसका फाउंडर, इसे बनाने की नौबत क्यों आई? आइए जानते हैं BPSC अधिकारी के एक बयान से शुरू हुए इस पूरे विवाद की कहानी।
कहावत बनी विवाद की जड़
दरअसल बीपीएससी (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उनसे प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर सवाल पूछा गया। अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा को प्रीलिम्स और मेंस, दो चरणों में कराए जाने के नए सिस्टम का विरोध कर रहे हैं। कुछ छात्रों का आरोप है कि नई व्यवस्था में हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को नुकसान हो रहा है। इन सवालों के जवाब में राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिन्हें आयोग के फैसले पर आपत्ति है, वे कोर्ट क्यों नहीं जाते। इसके बाद उन्होंने एक पुरानी कहावत का इस्तेमाल करते हुए कहा-“हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’। बस, यहीं से विवाद शुरू हो गया।

अधिकारी का छात्रों पर किए गए कटाक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तुलना कुत्तों से की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह पत्रकारों से अपनी कही गई कहावत को नजरअंदाज करने की अपील करते भी सुनाई दिए। हालांकि तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। नाराज छात्रों ने सोशल मीडिया पर विरोध का अपना अलग तरीका निकाल लिया और ‘कुत्ता जनता पार्टी’ के नाम से पोस्ट और वीडियो सामने आने लगे।
अधिकारी ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद राजेश कुमार सिंह ने वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल एक कहावत का इस्तेमाल किया था और उनकी बात को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें इसका खेद है।
पार्टियां’ बनाने का ट्रेंड
‘कुत्ता जनता पार्टी’ का मामला भी सोशल मीडिया पर उभर रही उन डिजिटल और मीम आधारित ‘पार्टियों’ की तरह देखा जा रहा है, जिनका इस्तेमाल लोग किसी मुद्दे पर विरोध जताने के लिए कर रहे हैं। हाल के महीनों में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, ‘E20 जनता पार्टी’, ‘बी पार्टी ऑफ इंडिया’ और ‘इश्क करो पार्टी’ जैसे नाम भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं। अब BPSC अधिकारी की एक कहावत के बाद शुरू हुआ विवाद ‘कुत्ता जनता पार्टी’ तक पहुंच गया है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


