Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
  • |
  • ଓଡ଼ିଆ
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • धर्म
  • राशिफल
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • नौकरी
  • वेब स्टोरीज़
  • नवंबर में व्रत और त्योहारों की भरमार, दीवाली से लेकर देवउठनी एकादशी तक, देखें पूरी लिस्ट
  • Apple का दिवाली धमाका, सिर्फ 55 हजार रुपये में दे रहा iPhone 17 Pro
  • Cyclone Arnab: कितने हजार किमी तक होता है किसी तूफान का असर?
  • Bank Holidays: नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • कौन से फोन चलाता है अंबानी परिवार? बच्चों के हाथ में दिखी खास स्लेट जानिये
  • What is Halloween: हैलोवीन क्या है, कैसे हुई इसकी शुरुआत?
  • Diwali 2026: औरंगजेब ने पटाखों पर क्यों लगाई थी बंदिश
  • Health Tips: सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
  • दुनिया के किन देशों में ऑनलाइन खरीद सकते हैं शराब, जानिये नियम
  • कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20,  जानिए कैसा रहेगा पिच का हाल?
Home » ट्रेंडिंग » देश-विदेश

नेपाल हिंसाः पीएम केपी ओली के चीन या दुबई भागने की आशंका, प्रधानमंत्री आवास के पास उतरे चार हेलीकॉप्टर, प्रदर्शनकारियों ने PM KP Oli समेत 6 मंत्रियों के निजी आवास में लगाई आग, देखें वीडियो

Ravi Ranjan
09 Sep 2025, 01:51 PM 09/09/2025ट्रेंडिंग
Share
Share Share Follow
Preferred
नेपाल हिंसाः पीएम केपी ओली के चीन या दुबई भागने की आशंका, प्रधानमंत्री आवास के पास उतरे चार हेलीकॉप्टर,  प्रदर्शनकारियों ने PM KP Oli समेत 6 मंत्रियों के निजी आवास में लगाई आग, देखें वीडियो

Nepal Violence Live: नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) समेत 6 मंत्रियों के निजी आवास में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। प्रदर्शनों के बीच नेपाली मीडिया ने बड़ा दावा किया है। पीएम केपी ओली शर्मा चीन या दुबई भाग सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास के पास चार हलीकॉप्टर उतरा है। ऐसे में नेपाली प्रधानमंत्री के नेपाल से जल्द भागने की आशंका है। आंदोलन उग्र होने के साथ ही केपी ओली सरकार के 10 मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे ओली सरकार के गिरने की संभावना प्रबल हो गई है। केपी ओली (KP Oli) सरकार कभी भी गिर सकती है। 

वोटिंग से पहले नाराज हो गए उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी, पत्रकार को फटकारते हुए कहा- आप क्या पूछ रहे भई? मैं एक ही बात क्या रोज बोलते रहूंगा, देखें वीडियो

इधर हिंसक प्रदर्शनों के बीच केपी ओली ने शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। कर्फ्यू और सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बावजूद विरोध प्रदर्शनों का दायरा बढ़ता जा रहा है और राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है।

Nepal Violence: नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा किया, तोड़फोड़ की#Nepalprotest #Nepal #Violence #GenZProtest #ViralVideos #lalluramnews pic.twitter.com/iqk2t0Wpcf

— Lallu Ram (@lalluram_news) September 9, 2025

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी के नेता रघुवीर महासेठ और माओवादी अध्यक्ष प्रचंड के घरों पर भी हमला हुआ है। गृहमंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री समेत पांच मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। लगातार बढ़ते दबाव के बीच पीएम ओली इलाज के नाम पर दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने उपप्रधानमंत्री को कार्यवाहक जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।

Nepal Violence: नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री ने केपी शर्मा ओली के निजी में आवास लगाकर फूंक दिया है। #Nepalprotest #Nepal #Violence #GenZProtest #ViralVideos #lalluramnews pic.twitter.com/Z5RgI1K6tX

— Lallu Ram (@lalluram_news) September 9, 2025

काठमांडू का त्रिभुवन एयरपोर्ट बंद

काठमांडू के गोथातर इलाके में आग लगने और आसपास बढ़ती अशांति व सुरक्षा चिंताओं के कारण त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह बंद कर दिया गया है।नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि हालात उड़ान सुरक्षा के लिए अनुकूल नहीं हैं। अधिकारी ने कहा कि जो विमान पहले से हवा में थे, उनकी सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई है। इसके बाद बाकी सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं और हवाई अड्डे को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।

Nepal Violence: नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के घर पर कब्जा करने के बाद आग लगाई। घर से पैसे निकालकर सड़कों पर उड़ाए#Nepalprotest #Nepal #Violence #GenZProtest #ViralVideos #lalluramnews pic.twitter.com/oBncbZchGZ

— Lallu Ram (@lalluram_news) September 9, 2025

दर्शनकारियों के निशाने पर आए नेता, मंत्री और राजनीतिक पार्टियां

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच Gen-Z क्रांतिकारी नेता, मंत्रियों को भी निशाना बनाया। यहां तक कि राष्ट्रपति के निजी आवास तक पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर तोड़फोड़ की। पूर्व पीएम प्रचंड के घर पर भी आगजनी की गई। अब तक इन नेताओं के घरों को निशाना बनाया गया है। इस बीच  शेखर कोइराला ने अपने गुट के मंत्रियों से ओली सरकार से इस्तीफा देने की अपील की। वहीं नेपाली कांग्रेस के गगन थापा गुट ने अब तक इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया।

– पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का निवास

– विदेश मंत्री अर्जु राणा देउवा का घर

– यूएमएल नेता महेश बस्नेत का घर

– काठमांडू स्थित नेपाली कांग्रेस पार्टी का कार्यालय

– पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक का निवास

– प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा का घर

– राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल का निजी आवास

– दूरसंचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुङ का निवास

Vice Presidential Election Live: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने डाला पहला वोट, नवीन पटनायक और केसीआर की पार्टी ने दूरी बनाई, NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बोले- जीत हमारी होगी

काठमांडू के मेयर बालेन शाह नजरबंद

काठमांडू के मेयर बालेन शाह को घर में नजरबंद किए जाने की खबर है। उन्होंने कल शुरू हुए युवाओं के आंदोलन का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि यह रैली 28 वर्ष से कम उम्र के युवाओं के लिए है और आयु सीमा के कारण, वह खुद इसमें भाग नहीं ले सकते।

नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के बीच काठमांडू स्थित हिल्टन होटल प्रदर्शनकारियों के गुस्से का शिकार बन गया। भीड़ ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह होटल नेपाल के एक राजनीतिक नेता की संपत्ति है।#Kathmandu #NepalGenZProtest #NepalProtests #nepal #protest… pic.twitter.com/NqyiEFiA9p

— Lallu Ram (@lalluram_news) September 9, 2025

काठमांडू स्थित हिल्टन होटल में तोड़फोड़

नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के बीच काठमांडू स्थित हिल्टन होटल प्रदर्शनकारियों के गुस्से का शिकार बन गया। भीड़ ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह होटल नेपाल के एक राजनीतिक नेता की संपत्ति है।

नेपाल हिंसाः पीएम केपी ओली के चीन या दुबई भागने की आशंका, प्रधानमंत्री आवास के पास उतरे चार हलीकॉप्टर, pic.twitter.com/4SpWtdrfAQ

— Lallu Ram (@lalluram_news) September 9, 2025

10 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

इस बीच सरकार में इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। 10 मंत्रियो ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में मुख्य रूप से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना मंत्रालय, खेल और जल आपूर्ति से जुड़े नाम शामिल हैं। गृह मंत्री रमेश लेखक के बाद मंगलवार को कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। युवा एवं खेल मंत्री तेजूलाल चौधरी और वाटर सप्लाई मंत्री प्रदीप यादव ने भी इस्तीफा दे दिया है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि सवाल पूछने वालों का दमन करना गलत है।स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने भी रिजाइन कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार में बने रहने का कोई मतलब नहीं है। नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट

2 months ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
मध्यप्रदेश

करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए

Today | 57 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
उत्तर प्रदेश

UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान

Today | 1 hour ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश –  डॉ. मोहन यादव
मध्यप्रदेश

आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश –  डॉ. मोहन यादव

Today | 1 hour ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
हरियाणा

Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Today | 1 hour ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया
खेल

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

Today | 1 hour ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University new bharat sweet itsahospital

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×