राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ नेपानगर। नेपानगर थाना क्षेत्र के मांडवा ग्राम पंचायत के बोमल्यापाठ गांव में आपसी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात गांव के ही चार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियारों और पत्थरों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
मृतक की बेटी की सूचना पर हरकत में आई नेपानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

