इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आज से नई दर्शन व्यवस्था लागू कर दी गई है। ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर में लागू की गई नई दर्शन व्यवस्था को श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण के बाद अब दर्शन व्यवस्था पहले से अधिक सुगम हो गई है। जिला प्रशासन के अनुसार नई व्यवस्था में एक मिनट में 100 से अधिक श्रद्धालु आसानी से बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन कर रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भी इस व्यवस्था की सराहना की है।

READ MORE: हेडमास्टर की हैवानियत! वैन में जगह नहीं छोड़ी तो 7वीं की छात्रा को डंडों से पीटा, मासूम को लेकर थाने पहुंचे परिजन

खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सावन की शुरुआत से पहले और आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद आज एकादशी से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब श्रद्धालुओं को करीब 10 फीट की दूरी से सहज और व्यवस्थित दर्शन कराए जा रहे हैं, जबकि निकासी चांदी द्वार से की जा रही है। इससे दर्शन की गति बढ़ी है और भीड़ का दबाव भी कम हुआ है। 

READ MORE: सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्राओं से कराई अपीलः वायरल वीडियो के बाद सरकारी स्कूल के प्राचार्य सस्पेंड

जिला प्रशासन का दावा है कि नई व्यवस्था में एक मिनट में 100 से अधिक श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि पहले की तुलना में इस बार बिना धक्का-मुक्की के शांतिपूर्वक और संतोषजनक दर्शन का अवसर मिला है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m