अमेरिका में हुए 9/11 के हमले को 25 साल होने वाले हैं, जिसके बाद एक नया खुलासा हुआ है. इस मामले से जुड़े कुछ पुराने और अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए सबूत सामने आए हैं. एक जांच के मुताबिक, सऊदी नागरिक उमर अल-बायूमी एक वीडियो में अल-कायदा के भावी नेता अनवर अल-अवलाकी के साथ नजर आता है. FBI ने 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद बयौमी की जांच की थी.
वीडियो फुटेज में दोनों के मुलाकात के दौरान सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय से जुड़ा एक अधिकारी भी वहां मौजूद था. लेकिन ये सबूत जांच के बावजूद 25 साल दबे रहे.
9/11 के संदिग्ध उमर अल-बयौमी के अल-कायदा नेता अनवर अल-अवलाकी और सऊदी अरब से संबंधों का खुलासा एक मीडिया जांच में हुआ है. एक वीडियो में बायूमी और अनवर अल-अवलाकी को सैन डिएगो के पास पेंटबॉल अभ्यास में हिस्सा लेते देखा गया है. यह वीडियो क्लिप 1997 या 1998 की शुरुआत का है. अवलाकी, जो 2011 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था, के उस समय पहले से ही अल-कायदा के लोगों से संबंध थे.
जारी एक वीडियों में सऊदी नागरिक उमर अल-बयौमी को अल-कायदा के भविष्य के नेता अनवर अल-अवलाकी को गले लगाते और उसके साथ पेंटबॉल एक्सरसाइज में हिस्सा लेते हुए दिखाया गया है. यह वीडियो एक संदिग्ध के अल-कायदा और सऊदी अरब के सरकारी अधिकारियों से संबंधों की ओर इशारा करते थे. जिसकी जांच FBI ने की. सोचने वाली बात यह है कि ये सबूत जांच के बावजूद 25 साल दबे रहे. ये फुटेज उन सबूतों का हिस्सा थे जो जांचकर्ताओं ने हमलों के बाद इकट्ठा किए थे, लेकिन इन्हें पहले कभी सार्वजनिक नहीं किया गया था.
बायूमी का नाम 9/11 हमले के बाद एफबीआई की जांच के दायरे में आया था. जो खुद को चरमपंथी या सऊदी जासूस होने के आरोपों से इनकार किया. वहीं, सऊदी अरब ने भी 9/11 हमले में अपनी सरकार या अधिकारियों की किसी भूमिका से इनकार किया है.
नया वीडियो उसके इस दावे पर सवाल खड़ा करता है. हालांकि बायूमी पर कभी कोई आरोप तय नहीं हुआ. एफबीआई के मुताबिक 11 सितंबर 2001 के हमलों में 2,976 लोगों की मौत हुई थी.
रिपोर्ट के अनुसार 9/11 हमले के पीड़ित परिवारों की ओर से दायर 1 लाख करोड़ डॉलर के मुकदमे के केंद्र में मौजूद ओमर अल-बायूमी के सऊदी अरब की सरकार के अधिकारियों से गहरे संबंध थे. मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि सऊदी अरब 9/11 हमलों में शामिल था. इसमें यह भी कहा गया है कि बायूमी ने 19 हाईजैकर्स में से दो की मदद की थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



