IIT Jodhpur: राजस्थान के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से 672.89 करोड़ रुपये की लागत वाली फेज 3B कैंपस विकास परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना संस्थान को विश्व स्तरीय शैक्षणिक, शोध और आवासीय सुविधाओं से लैस करेगी।

इस परियोजना में 522.89 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे के लिए और 150 करोड़ रुपये उन्नत शोध उपकरणों के लिए आवंटित किए गए हैं। नए कैंपस में लेक्चर हॉल, शैक्षणिक ब्लॉक, प्रशासनिक भवन और एक आधुनिक टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण होगा। इसके अलावा, 640 कमरों वाले तीन छात्रावास, 150 कमरों वाला विजिटर हॉस्टल, डाइनिंग हॉल, 96 फ्लैट्स के छह टाइप-बी और 80 फ्लैट्स के पांच टाइप-सी आवासीय ब्लॉक बनाए जाएंगे। सामान्य सेवाओं और उपयोगिता सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह परियोजना संस्थान को शिक्षा, शोध और आवास के क्षेत्र में और सशक्त करेगी। उनका कहना था कि यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। परियोजना छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए सहयोग और सृजनशीलता का बेहतरीन माहौल तैयार करेगी।
शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आईआईटी जैसे संस्थान भारत की शान हैं। ये न केवल भविष्य के वैज्ञानिक और नवप्रवर्तक तैयार करेंगे, बल्कि तकनीकी आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व को भी बढ़ावा देंगे। उन्होंने इसे नए भारत की ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था की नींव बताया।
पढ़ें ये खबरें
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
