अनिल सक्सेना, रायसेन। सड़कों पर इन दिनों ई-रिक्शा चालकों के सामने एक अजीबोगरीब और बेहद परेशान करने वाली मुसीबत खड़ी हो गई है। मध्य प्रदेश के रायसेन से भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां बेगमगंज पुराना बस स्टैंड श्रीराम होटल के पास उस समय भीड़ एकत्रित हो गई, जब किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ई रिक्शा की बैटरी को एप के माध्यम से हैक कर दिया। जिसके कारण ई रिक्शा चालू ही नहीं हो सका।

READ MORE: उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का शव बरामद: सर्च ऑपरेशन के बाद चंबल नदी में मिली लाश, SDERF और होमगार्ड की टीम ने किया रेस्क्यू    

लोगों को सोसल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ था कि ई रिक्शा की बैटरी हैक करने वाले मोबाइल पर एप बैट बीएमएस और ईपोच लिओन को गूगल प्ले स्टोर व एप्पल एप स्टोर से हटाने के आदेश सरकार द्वारा दिए गए हैं। इस ऐप के इस्तेमाल से ई रिक्शा को दूर बैठे रिमोट से बंद कर दिया जाता है। जब यह नजारा पुराने बस स्टैंड पर लोगों के सामने आया तो भीड़ एकत्रित हो गई। आखिर इसके पीछे कौन सी टेक्नोलॉजी काम कर रही है जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

READ MORE: भोपाल रिटायर्ड दंपति मर्डर केस: पुलिस ने घोषित किया 50 हजार का इनाम, अभी तक नहीं लग सका हत्यारों का सुराग

आपको बता दें कि बड़े शहरों में इस ऐप का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे ई रिक्शा चालक बहुत ज्यादा परेशान है। उनकी परेशानी को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसके अलावा और भी कई एप इस तरह के आ रहे हैं जो लोगों को परेशानी का सबब बन रहे हैं।     

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m