संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। मामले के मुख्य गवाह नीरज दुबे पर आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों द्वारा सरेराह मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस हमले की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह पूरा मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है।
4 से 5 युवकों ने घेरा
पीड़ित नीरज दुबे के अनुसार, यह वारदात बीती 30 तारीख को अंजाम दी गई। ट्विशा मामले में गवाह होने के चलते आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों ने उन्हें रास्ते में रोका। हमलावरों की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है। मारपीट के दौरान आरोपियों ने नीरज को धमकाते हुए कहा, “तू इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है, तुझे गवाही देने की क्या जरूरत है?” इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की।
कलेक्ट्रेट के बाहर किसान धरने पर बैठेः प्रशासन को दाल-बाटी खाने का न्योता, पूर्वी रिंग रोड और मनमाड़
गिरिबाला सिंह के घर के पास की घटना
बताया जा रहा है कि पीड़ित नीरज दुबे, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर के पास ही एक सांची पार्लर संचालित करते हैं। इसी क्षेत्र में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित ने कटारा हिल्स थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है, जिस पर पुलिस ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गवाही न देने के लिए दबाव बना रहे थे
नीरज दुबे, पीड़ित (गवाह) ने कहा- मुझ पर 30 तारीख को अचानक 4 से 5 लोगों ने हमला कर दिया। वे सब समर्थ सिंह के दोस्त थे। वे मुझे केस में गवाही न देने के लिए दबाव बना रहे थे और पूछ रहे थे कि तू गवाह क्यों बन रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मैंने पुलिस को आवेदन दे दिया है और न्याय की मांग की है।
होटल में ‘लव जिहाद’ को लेकर वीएचपी का उग्र प्रदर्शनः संचालक पूर्व तहसीलदार पर NSA लगाने की मांग,
गवाह को सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
सीबीआई जांच के बीच गवाह पर हुए इस हमले के बाद हड़कंप मच गया है। हिंदूवादी संगठनों और मृतका के करीबियों ने गवाहों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर युवकों की शिनाख्त करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

