कुमार इंदर, जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में होटल में कथित ‘लव जिहाद’ और अनैतिक गतिविधियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़े स्तर पर चक्काजाम किया जाएगा।

‘होटल सुकून’ में पकड़ाया था मामला

दरअसल, पिछले दिनों रांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटल सुकून (Hotel SUKOON) में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दबिश दी थी। आरोप है कि यहाँ एक हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक के साथ पकड़ा गया था। मामला सामने आने और हिंदूवादी संगठनों के भारी विरोध के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया था। विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी के इस होटल में लंबे समय से अय्याशी का अड्डा और अनैतिक कार्य संचालित किए जा रहे थे।

वॉटर पार्क में मौत का मामला भी गरमाया

प्रदर्शन के दौरान विहिप ने पूर्व तहसीलदार के एक अन्य उपक्रम ‘निसर्ग रिसोर्ट एवं वॉटर पार्क’ का मुद्दा भी उठाया। कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि पिछले दिनों इस रिसोर्ट में करंट लगने के कारण साजन विश्वकर्मा नाम के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। संगठन ने आरोप लगाया कि पूर्व तहसीलदार कई होटलों में अवैध और अनैतिक गतिविधियां चला रहे हैं, जिन पर प्रशासन को निष्पक्ष और सख्त जांच करनी चाहिए।

प्रशासन को दी बड़ी चेतावनी

विश्व हिंदू परिषद ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि इस पूरे सिंडिकेट की गहराई से जांच होनी चाहिए। इस हाई-प्रोफाइल मामले के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है और होटल की पुरानी कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

भोपाल में टी राजा की धर्मसभा पर विवाद: धमकी मिलने पर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बोले- ‘जिहादियों

सुमित सिंह ठाकुर, प्रांत प्रचारक, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल

MP में आज से तबादलों का दौर शुरू: 15 जून तक हटेंगे अधिकारी-कर्मचारी, मोहन सरकार की नई ट्रांसफर

मोनिका वागमारे, एसडीएम (SDM), रांझी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m