अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिमड़ारी में किसान के खेत में नीलगाय के नवजात बच्चे का शव खेत में गड़ा हुआ मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खेत में खुदाई कर नवजात के शव को बाहर निकाला। वन विभाग ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, मामले में खेत मालिक से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल, वन विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगीरीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम सिमड़ारी का है, जहां एक किसान के खेत में नीलगाय का नवजात बच्चा गड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मुखबिरों के माध्यम से वन विभाग तक पहुंची, जिसके बाद वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
मौके का निरीक्षण करने के बाद टीम ने खेत में खुदाई कर नवजात नीलगाय के शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर शव परीक्षण कराया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। मामले में खेत मालिक चंद्रभान, पिता संतोष पटेल से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
फिलहाल, नवजात नीलगाय की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव खेत में क्यों गाड़ा गया था, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। वन विभाग की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

