इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मां की ममता को शर्मसार करने वाली खबर पन्ना जिले से सामने आई है। यहां के प्रसिद्ध बेनी सागर तालाब में एक साथ दो नवजात के शव तैरते हुए मिले हैं। इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तालाब के किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : टोपी उछालने के मामूली विवाद में नाबालिग ने मारा चाकू, आखिर बच्चों में क्यों बढ़ रहा है ‘हथियार और खौफ’ का ये खतरनाक क्रेज?

तालाब में मिले भ्रूण

जानकारी के अनुसार पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के बेनी सागर तालाब में स्थानीय लोगों ने दो नवजात के शव पानी में तैरते हुए देखा। शवों को देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया

सूचना मिलते ही पन्ना कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों नवजात के शवों को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को तुरंत जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया, ताकि मौत के सही कारणों और समय का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें : पीठ में फंसे चाकू को छोड़ भागे बदमाश, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

शर्मनाक करतूत की जांच में जुटी पुलिस

मानवता को शर्मसार करने वाला यह कृत्य किसने और क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और रिकॉर्ड्स खंगाल रही है। हाल ही में हुए प्रसवों की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m