चंकी बाजपेयी, इंदौर। एमवाय हॉस्पिटल हमेशा से सुर्खियों में बना रहता है। इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया है जहां एक नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एमवाय के शौचालय में शव मिला है, जिसको लेकर तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कोचिंग के बहाने युवक से मिलने होटल गई नाबालिग: मां की डांट से बचने रची गैंगरेप की झूठी कहानी, ऐसे खुला राज
पुलिस के मुताबिक एमवाय हॉस्पिटल के परिसर में स्थित एक शौचालय में नवजात बच्चे का शव मिला है। शव यहां कैसे आया इसको लेकर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे हैं। साथ ही एमवाय परिसर में लगे हुए तमाम सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने प्रारंभिक रूप से मर्ग कायम कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: सिंगरौली के भ्रष्ट अफसर ने 5 हजार में बेचा ईमान, घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बता दे इससे पहले भी कई बार नवजात बच्चों के शव परिसर में मिल चुके हैं। हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी फुटेज की इतनी पैनी नजर होने के बावजूद भी इस तरह की घटना घटित होने पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

