पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों और गैंगस्टर से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) NIA ने कार्रवाई करते हुए आज यानी 20 सितंबर को पंजाब में 4 जगहों पर छापा मारा है.
इस केस में एनआईए ने पिछले साल अपने मुख्यालय में शिकायत दर्ज की थी. उस समय राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब समेत देश के अन्य हिस्सों में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर केस दर्ज किया था.
ये छापेमारी पंजाब के मोगा स्थित बिलासपुर में रहने वाले कुलवंत सिंह के यहां भी हो रही है. पिछले कुछ मामलों में कुलवंत सिंह का नाम सामने आया है. कुछ समय पहले कुछ आरोपियों के दर्ज बयान के दौरान कलवंत सिंह का नाम संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की वजह से सामने आया था. कुलवंत पर यह आरोप भी है कि वह अपने सोशल मीडिया हैंडल से खालिस्तान समर्थक कंटेंट शेयर करता है.
पंजाब में लगातार छापेमारी कर रही है एनआईए
पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों और गैंगस्टरों से जुड़े मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) लगातार छापेमारी कर रही है. कुछ दिन पहले खालिस्तानी समर्थक द्वारा कनाडा के ओटावा में भारतीय हाई कमीशन पर हुए हमले के मामले में पंजाब के कई जगहों पर रेड की गई थी. इस मामले में पंजाब के खंडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह का साला अमर जोत सिंह आरोपी है.

इसी साल 12 मार्च को को एनआईए की टीम ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के 30 ठिकानों पर छापा मारा था. पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों और गैंगस्टरों की बढ़ती गठजोड़ से राज्य में आपराधिक और देशद्रोही गतिविधियां बढ़ रही हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बनती जा रही हैं.
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP

