संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर मुस्लिम समुदाय से जुड़े आवास और सामाजिक भेदभाव को लेकर सवाल उठाए हैं। नियाज खान ने दावा किया कि कई जगहों पर मुसलमानों को हिंदू बहुल इलाकों में घर मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

READ MORE: पवित्र रिश्ते पर लगा कलंक: 5 साल से राखी बांध रही नाबालिग से दरिंदगी, वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

पूर्व IAS ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हर मुसलमान को हिंदू आतंकवादी समझते हैं? उन्होंने लिखा कि मुसलमान चाहे IAS हो या IPS, उसे भी हिंदू इलाकों में घर मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। नियाज खान ने आगे कहा कि हर मुसलमान देशभक्त होता है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी कभी इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था।

READ MORE: इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत: स्वास्थ्य विभाग सख्त, कोकिलाबेन अस्पताल को थमाया कारण बताओ नोटिस

पूर्व IAS अधिकारी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। उनके बयान ने आवासीय क्षेत्रों में सामाजिक विभाजन, समुदायों के बीच विश्वास और भेदभाव जैसे मुद्दों को फिर चर्चा में ला दिया है। हालांकि, नियाज खान ने अपनी पोस्ट में किसी विशेष व्यक्ति, संस्था या इलाके का नाम नहीं लिया है। उनका यह बयान व्यक्तिगत अनुभव और सामाजिक स्थिति पर उठाए गए सवालों के तौर पर सामने आया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m