हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) से एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। इस गंभीर मामले में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य विभाग ने कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अस्पताल प्रशासन पर मरीज के H1N1 पॉजिटिव होने की जानकारी छुपाने और समय पर विभाग को सूचित न करने का गंभीर आरोप लगा है।
16 दिन भर्ती रही मरीज, उज्जैन में तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय महिला पिछले 16 दिनों से इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं। हालत में सुधार न होने या अन्य कारणों के चलते परिजन उन्हें उज्जैन ले गए, जहाँ 19 अगस्त को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में महिला के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय से साझा नहीं की।
स्वाइन फ्लू का कहर: 60 साल की महिला ने तोड़ा दम, इस सीजन H1N1
मामले की जांच के लिए 3 डॉक्टरों की समिति गठित
अस्पताल द्वारा जानकारी छुपाए जाने और इलाज प्रक्रिया में हुई चूक की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 3 डॉक्टरों की एक विशेष जांच समिति का गठन किया है। यह समिति अस्पताल के रिकॉर्ड, मरीज की रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने में हुई देरी के कारणों की बिंदुवार जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
सभी अस्पतालों को तत्काल रिपोर्टिंग के कड़े निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए CMHO ने इंदौर के सभी निजी और शासकीय अस्पतालों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि H1N1 या किसी भी संक्रामक बीमारी के मामले सामने आने पर उसकी तत्काल रिपोर्टिंग स्वास्थ्य विभाग को करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 6 मरीज मिलने से हड़कंप! अस्पतालों में OPD 10 हजार पार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

