कैथल: NIILM विश्वविद्यालय, कैथल में “Nuclear Sciences and Applications of Radioisotopes” विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को परमाणु विज्ञान, रेडियोआइसोटोप और न्यूक्लियर मेडिसिन के विभिन्न उपयोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई के रेडियोफार्मास्यूटिकल्स डिवीजन के प्रमुख डॉ. तपस दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को कैंसर के निदान और उपचार में रेडियोफार्मास्यूटिकल्स की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

डॉ. तपस दास ने विशेष रूप से PET Scan के माध्यम से कैंसर के निदान और न्यूक्लियर मेडिसिन के जरिए कैंसर उपचार में रेडियोफार्मास्यूटिकल्स के महत्व को समझाया। उन्होंने किफायती और सुलभ न्यूक्लियर मेडिसिन विकसित करने में BARC के योगदान की भी जानकारी दी।

उन्होंने कृषि क्षेत्र में रेडियोआइसोटोप के उपयोग पर भी प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को बताया गया कि रेडियोआइसोटोप तकनीक का इस्तेमाल फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खाद्य पदार्थों और सब्जियों की बर्बादी को कम करने में भी किया जा सकता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि HDFC Bank, चंडीगढ़ के जोनल हेड श्री रॉनी सिंह रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को Education Loan, Mudra Yojana, MSME और Startup Funding से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यशाला के दौरान डॉ. मनोज कुमार शर्मा (वर्कशॉप कोऑर्डिनेटर), घनश्याम मीणा (प्रैक्टिकल कोऑर्डिनेटर), रिसोर्स पर्सन डॉ. सुनील गोस्वामी, अनुज कुमार, अभिषेक शर्मा और सत्यम कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) आर.सी. कोहाड़ ने की। इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) देवेंद्र सिंह ढुल, चेयरमैन श्री संदीप चहल, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता और डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. रामफल चहल भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के सफल आयोजन में प्रो. (डॉ.) रेखा गुप्ता, प्रो. (डॉ.) गौतम, डॉ. एकता चहल, डॉ. सुमन, डॉ. नीलम और डॉ. ऋषिका समेत आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.