NIMS University Student Suicide: जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित NIMS यूनिवर्सिटी में B.Tech प्रथम वर्ष के 18 वर्षीय छात्र आदित्य तिवारी ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। आदित्य उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था और गार्नेक हॉस्टल में दो रूम पार्टनर मयंक यादव और अंकित सिंह के साथ रहता था। घटना के समय दोनों रूम पार्टनर कमरे में मौजूद नहीं थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दो दिन से कॉलेज नहीं जा रहा था छात्र
पुलिस के अनुसार आदित्य पिछले दो दिनों से कॉलेज नहीं जा रहा था। इसी दौरान उसने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस हॉस्टल पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। छात्र के शव को NIMS हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
मोबाइल फोन लॉक, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आदित्य का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मोबाइल लॉक होने के कारण फिलहाल उसकी जांच नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल की जांच के जरिए भी घटना से जुड़े कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह के मुताबिक छात्र के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है।
आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं
पुलिस आदित्य की मानसिक स्थिति और घटना से पहले के दो दिनों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उसके दोनों रूम पार्टनर घटना के समय कॉलेज के बाहर घूमने गए हुए थे। फिलहाल छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- राशन के लिए 2 किमी पहाड़ से उतरे ग्रामीण, फिर भी खाली हाथ लौटे: 3-4 दिन से दुकान के लगा रहे चक्कर, व्यवस्था पर उठे सवाल
- CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर GST की जांच, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी
- शख्स ने बनाया फेक एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, 2 लाख 80 हजार सैलरी बताकर हासिल की नौकरी, भांडा फूटते ही आरोपी गिरफ्तार
- मिर्जापुर के गांव में ऐसा क्या दिखा कि गदगद हो गए डेनमार्क के राजदूत? जल जीवन मिशन को लेकर दिया बड़ा बयान
- रेलवे स्टेशन से जेवर चुराने वाले 4 आरोपी हिरासत में, बुजुर्ग और कमजोर महिलाओं को बनाते थे निशाना


