दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में नेशनल हाईवे-45 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जबलपुर-भोपाल मार्ग पर बेलगाम ट्रक ने 9 गायों को रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।
पूरा मामला तेंदूखेड़ा के पास जलसा ढाबा के सामने का हैं। जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने सड़क पर घूम रही 9 गायों को कुचल दिया और 4 को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गौ सेवकों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने गौ सेवकों को कार्यवाही का भरोसा दिलाया। तब कहीं जाकर स्थिति काबू में आई और हाईवे पर लगे जाम को खोला गया। बहरहाल अब देखना यह होगा कि आखिर प्रशासन इस घटना को लेकर क्या कड़ी कार्यवाही करता हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


