शब्बीर अहमद, भोपाल। निशातपुरा आरओबी ब्रिज का 18 महीने में सिर्फ ढांचा बनकर तैयार हुआ है जिसके चलते लागत करीब 18 करोड रुपए बढ़ चुकी है। आरओबी का निर्माण दिसंबर 2024 में 72 करोड रुपए की लागत से शुरू हुआ था जो बढ़कर अब 90 करोड़ रुपए को चुका है। काम समय पर नहीं होने के कारण अब इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है।
आरओबी ब्रिज का काम जून 2026 में पूरा होना था लेकिन अभी तक सिर्फ भानपुर रोड की तरफ पिलर ही खड़े हुए हैं। कई बार यहां पर अधिकारी दौरा करके जा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद काम में तेजी नहीं आई है। ब्रिज के काम देरी होने के चलते आम जनता परेशान है। बड़ी संख्या में लोग मजबूरन में अंडर ब्रिज से होकर गुजरना पड़ रहा है जिसके चलते लंबा जाम भी लग जाता है।
निशातपुरा और करौंद इलाके की करीब 7 लाख की आबादी को 5 किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ रहा है। दूसरी तरफ ओवर ब्रिज के काम के चलते सड़क पर जाम लगा रहता है। इसकी चलते से जनता परेशान हो रही है। इलाके की सबसे बड़ी परेशानी ये है कि संकरा रास्ता होने के कारण यहां से बड़ी एम्बुलेंस भी नहीं निकल पाती है। किसी मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को करीब 5 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
कोच फैक्ट्री मार्ग पर बने दोनों अंडरपास की चौड़ाई बेहद कम है, इनमें से एक समय में दो ऑटो भी साथ नहीं गुजर सकते, आमने-सामने से वाहन आ जाने पर तुरंत जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर यह ब्रिज समय पर बन जाता तो लोगों को काफी फायदा होता। अब रेलवे दावा कर रहा है कि जल्द इसे पूरा किया जाएगा और निर्माण कंपनी से बात की जा रही।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

