Nishu Azad Father Sanjay Azad Threatening Video Viral: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान प्रोटेस्टर निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी युवक स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सीजेपी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर के समर्थकों ने संसद मार्ग थाने के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय कुमार पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि निशु आजाद-स्वतंत्र भारद्वाज मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। निशु आजाद के पिता संजय आजाद का आरोपियों (स्वतंत्र भारद्वाज समेत अन्य) को धमकी देने वाला वीडियो सामने आया है।

निशु आजाद ने अपने ता संजय आजाद ने यह वीडियो 24 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें दोनों का बयान है और लड़ाई-झगड़े को लेकर भी खुलासा किया गया है। इस वीडियो में आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए गए थे।

इस वीडियो में संजय आजाद धमकी भरी लहजे में कहते नजर आ रहे हैं कि कुछ लोग कह रहे हैं अनजाने में मेरे सिर पर चोट लगी। मारकर सोचते हैं कोई तीर बहुत बड़ा तीर मार दिया, तो मैं कहना चाहता हूं अगर वहां पर दो मिनट पुलिस ना आती तो फोटो में देख सकते हो तुम्हारी दशा किस तरह कर रखी थी। पुलिस को सिर्फ वहम हो गया था मैं तुझे मार रहा हूं। तो पुलिस ने हमें पकड़ लिया था गलती से। संजय आजाद ने जंतर-मंतर मारपीट को लेकर कहा कि पुलिस दो मिनट देर से आती तो स्वतंत्र की हालत और खराब होती। जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय आजाद से मारपीट मामले में अब नए वीडियो के बाद ट्विस्ट आ गया है।

दोबारा इसलिए सुर्खियों में आया मामला

बता दें कि स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में संजय कुमार पर जानबूझ कर हमला करना स्वीकार किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता हरकत में आ गए। सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका ने संसद मार्ग थाने पहुंचकर निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ हुई मारपीट के मामले में प्रोटेस्ट किया। वहीं दूसरी तरफ निशु आजाद भी आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट लगाने, आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था।

दिल्ली पुलिस से बातचीत में क्या फैसला हुआ

इन नेताओं की दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से करीब 2 घंटे तक बातचीत हुई। इसमें अंतिम निर्णय हुआ कि आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होगा। वहीं संजय कुमार का मेडिकल दोबारा होगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या की कोशिश करने यानी अटेम्प्ट टू मर्डर का मामला दर्ज होगा। पुलिस ने यह भी कहा था कि आगामी 72 घंटों के भीतर भारद्वाज को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने आश्वासन के 2 घंटे के अंदर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया।

जानिए कौन है स्वतंत्र भारद्वाज?

स्वतंत्र भारद्वाज सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। खुद को स्वतंत्रता सेनानी बताता है। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान स्वंतत्र पर प्रदर्शनकारियों के ऊपर हमला करने का आरोप लगा था। पुलिस स्वतंत्र से इस मामले में पूछताछ भी कर चुकी है। स्वतंत्र का कहना है कि उसने सेल्फ डिफेंस में प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m