Nithya Raman Won Los Angeles Mayor Election: यूएस मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों हाउस और सीनेट में बहुमत हासिल किया है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स के मेयर चुनाव में भारतीय मूल की नित्या रमन ने शानदार जीत हासिल की। नित्या रमन ने चौंकाने वाले उलटफेर चुनाव में मौजूदा मेयर करेन बैस को हराकर ये पद अपने नाम किया। 45 साल की नित्या रमन डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में थीं। हालांकि लॉस एंजिल्स में हार का सामना करने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भड़क गए हैं। ट्रंप ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक नतीजे हैं। हमारे चुनाव बहुत बेइमान हैं।

बता दें कि यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी को सिर्फ लॉस एंजिल्स ही नहीं बल्कि वाशिंगटन DC, ओहायो में हार पर भी रिएक्शन दिया।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए लॉस एंजिल्स और वाशिंगटन, DC में मेयर पद के चुनावों में डेमोक्रेटिक सोशलिस्टों की जीत पर कहा कि एक समय ऐसा आएगा जब लोग नाखुश होंगेष तब बदलाव आएगा। हालांकि दुर्भाग्य से अक्सर ऐसा इतनी देर से होता है कि जब कोई शहर, देश या राज्य बहुत ज्यादा बिगड़ जाता है तो आप उसे कभी वापस नहीं ला सकते। ट्रंप ने आगे कहा, मैंने लॉस एंजिल्स का चुनाव देखा और यह बहुत ही शर्मनाक घटना थी क्योंकि मुझे लगा था कि स्पेंसर प्रैट फाइनल में पहुंचेंगे। बाकी सभी को भी यही लगा था। हमारे चुनाव इतने बेईमान हैं कि आपको अंदाजा भी नहीं है। अगर आप इतिहास को देखें तो यह एक बड़ी तबाही साबित होगी। न्यूयॉर्क के एक बहुत अच्छे सज्जन के साथ मेरा काम चल रहा है; उनके साथ मेरी बहुत अच्छी बनती है। देखते हैं कि आगे क्या होता है। मैं चाहता हूं कि न्यूयॉर्क अच्छा करे, और उम्मीद है कि ऐसा ही होगा।

मेयर बनने के बाद नित्या रमन का रिएक्शन

मेयर चुने जाने पर नित्या ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, लॉस एंजिल्स, आपका अगला मेयर बनना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। मैंने अभी मेयर बास से बात की। उनके नेतृत्व और दशकों की सेवा के लिए उनका तहे दिल से आभार जताया। उनके बिना लॉस एंजिल्स आज जैसा है, वैसा नहीं होता। मुझे इस शहर से प्यार है। मुझे यहां के लोगों पर भरोसा है। आगे का काम मुश्किल होगा और बदलाव आने में समय लगेगा। लेकिन हम सब मिलकर एक ऐसा भविष्य बनाएंगे, जो हमारे इस शहर की तरह ही शानदार होगा। धन्यवाद, LA। चलिए, काम शुरू करते हैं।

शेयर बाजार डूबा

अमेरिका में चुनाव के नतीजे आने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार डूब गया है। अमेरिका में शेयर बाजार डूबने का जिम्मेदार ट्रंप ने डेमोक्रेट पार्टी को ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके विपक्षी पार्टी पर ठीकरा फोड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “चुनाव के नतीजों की वजह से शेयर बाजार ने इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक का सामना किया है. यह देखना बहुत दुखद है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m