कुंदन कुमार, पटना। सीएम नीतीश कुमार आज मंगलवार (14 अप्रैल) को दोपहर 3:15 बजे लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के स्वीकार करते ही बिहार की राजनीति से नीतीश युग का सुनहरा अंत हो गया। इस दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम हाउस से लेकर लोकभवन तक बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं, इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद नितिन नबीन, शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश से मुलाकात की थी।
एक युग की हुई समाप्ति- चिराग पासवान
सीएम नीतीश के इस्तीफे पर चिराग पासवान ने कहा कि, बिहार के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। एक युग की समाप्ति भी है, उस चीज को आज हम अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा कि, हम हमेशा उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का काम करेंगे। विपक्ष ने तो हमेशा मुख्यमंत्री के ऊपर व्यक्तिगत टिपण्णी करके उन्हें बेइज्जत करने की कोशिश की, ये लोग सिर्फ राजनीती कर रहे हैं, शुभकामनाये कभी नहीं दे सकते।
बिहार को अंधाकर के दौर से निकाला- संजय झा
वहीं, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि, 20 साल का साथ…बिहार की बदलती कहानी के नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने नेतृत्व में बिहार को निराशा और अंधकार के दौर से निकालकर विकास, सुशासन और विश्वास की राह पर आगे बढ़ाया। कानून-व्यवस्था की बहाली से लेकर सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया, हर क्षेत्र में उन्होंने एक मजबूत नींव रखी। महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए उनके प्रयासों ने बिहार की पहचान को एक नई दिशा दी।
जारी रहेगी यात्रा- संजय झा
संजय झा ने कहा कि, नीतीश कुमार ने सत्ता को कभी साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना और यही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता रही। आज भले ही एक पद का अध्याय पूरा हो रहा है, लेकिन उनका मार्गदर्शन और दृष्टि आगे भी बिहार के विकास की दिशा तय करती रहेगी। एक अध्याय पूरा हुआ लेकिन यात्रा जारी है।
ये भी पढ़ें- Bihar Breaking: निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम बनने से किया इंकार, नीतीश से मिलने CM आवास पहुंचे बीजेपी नेता
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

