कुंदन कुमार, पटना। बिहार में मचे सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे। बिहार की नई सरकार में जदयू से बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम होंगे। वहीं, सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेंगे।
पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं निशांत
गौरतलब है कि इससे पहले यह कहा जा रहा था कि निशांत कुमार और विजय कुमार चौधरी जदयू से डिप्टी सीएम होंगे। हालांकि निशांत कुमार सरकार में शामिल होने से पहले ही इंकार कर रहे थे। उनका कहना था की वह अभी पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। इसे लेकर जदयू के कई सीनियर नेता और विधायकों ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने डिप्टी सीएम बनने से इंकार कर दिया।
सीएम आवास पहुंचे बीजेपी नेता
इस बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां वे नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं। मुलाकात के थोड़ी देर बाद नीतीश कुमार लोक भवन पहुंचेंगे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और कैबिनेट भंग होने की औपचारिक सूचना भी देंगे। राज्यपाल द्वारा इस्तीफा स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार का बिहार से 20 साल का राजनीतिक सफर खत्म हो जाएगा और उनके नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री जुड़ जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘नीतीश के बाद जो कोई भी मुख्यमंत्री बनेगा’, सियासी हलचल के बीच राजद सांसद का बड़ा बयान आया सामने
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

