Bihar Politics: सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार आज रात को ही 1 अणे मार्ग सीएम हाउस को खाली कर सकते हैं। नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। गौरतलब है कि उनका सामान पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। ऐसे में कहा जा रहा है कि सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद रात में ही वह 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट हो सकते हैं।

लालू यादव के पड़ोसी होंगे नीतीश

CM पद से हटने के बाद नीतीश कुमार लालू यादव के पड़ोसी बन जाएंगे। वह दिल्ली तो जा रहे हैं, लेकिन बिहार में अपना ठिकाना नहीं छोड़ेंगे। 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होते ही नीतीश राजद सुप्रीमो लालू यादव के पड़ोसी बन जाएंगे। यहां से राबड़ी आवास महज दो घर बाद ही है। दोनों बंगलों के बीच की दूरी करीब 200 मीटर है।

नीतीश को पसंद है 7 सर्कुलर रोड बंगला

नीतीश कुमार को 7 सर्कुलर रोड बंगला से काफी लगाव है। बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने CM पद छोड़ते हुए जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद अपनी देखरेख में उन्होंने इस बंगले को बनवाया था। वहीं, इसी बंगले में रहते हुए नीतीश ने विधानसभा 2015 में जीत दर्ज कर फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बने थे।

CM बनने के बाद नीतीश एक अणे मार्ग गए, लेकिन 7 सर्कुलर बंगला अपने पास बनाए रखा। विपक्ष ने 2 बंगले रखने का आरोप लगाया तो इसे मुख्य सचिव के नाम अलॉट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- आखिरी कैबिनेट मीटिंग में रो पड़े मंत्री, शिवराज-नितिन नवीन की मौजूदगी में तय होगा नया CM, नीतीश सौंपेंगे इस्तीफा