Rajasthan News: बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हैं। लेकिन खास बात ये है कि इस सूची में राजस्थान से किसी भी बीजेपी नेता को जगह नहीं मिली है।

स्टार प्रचारकों में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, असम और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है, जबकि राजस्थान पूरी तरह बाहर रह गया। यह चौंकाने वाला इसलिए भी है क्योंकि बिहार में राजस्थानी मूल के वोटर्स और व्यापारियों की संख्या अच्छी-खासी है। कई शहरों में मारवाड़ी व्यापारियों का प्रभाव देखा जाता है, और पिछली बारों में राजस्थान के नेता वहां सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
पिछले चुनावों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेता बिहार जाकर प्रचार कर चुके थे, लेकिन इस बार किसी को भी स्टार प्रचारक न बनाए जाने से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राजस्थान के किसी भी बीजेपी नेता को जगह न मिलने को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की व्याख्याएं की जा रही हैं। जानकार इसे पार्टी के भीतर बदलते समीकरणों और राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान नेताओं के घटते प्रभाव से जोड़कर देख रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि पार्टी अब क्षेत्रीय संतुलन और नए चेहरों पर फोकस कर रही है।
भले ही किसी को स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया, लेकिन राजस्थान के कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता बिहार चुनाव में जुटे हुए हैं। राजेंद्र राठौड़ समेत कई वरिष्ठ नेता पिछले दो हफ्तों से बिहार में जनसंपर्क और चुनावी प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand BJP: 23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे नितिन नबीन, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करेंगे शिरकत
- नवा रायपुर में फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज से पहले दोनों कप्तानों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्मृति मंधाना बोलीं- हर मैच खेला जाएगा अक्रामक
- संकट में किसानों को धामी सरकार की ‘संजीवनी’: बिजली बिलों के भुगतान पर तुरंत रोक, मुआवजे में भारी बढ़ोतरी का ऐलान
- यो यो हनी सिंह पर लटकी LOC की तलवार, महाराष्ट्र साइबर सेल एक्शन की तैयारी में, 3 बार समन पर नहीं हुए है पेश
- पंचमी भेंट विवाद पर FULL STOP! गोंड समाज, मंदिर ट्रस्ट और राजपरिवार में बनी सहमति, फिर सोशल मीडिया पर कौन फैला रहा भ्रम?
