अमृतसर. पंजाब में 21 दिसंबर को पांच नगर निगमों और 44 नगर परिषदों के चुनाव होंगे। इन चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज यानी मंगलवार से शुरू होगी। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार 12 दिसंबर तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने अधिकारियों की नियुक्ति से लेकर नामांकन प्रक्रिया तक की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इसके अलावा, जिन इलाकों में चुनाव हो रहे हैं, वहां हथियार ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। असलहा अधिनियम के तहत, जिला मजिस्ट्रेट, सक्षम अधिकारी के रूप में, हथियारों को जमा कराने की आवश्यकता का आकलन करेगा।
37,32,636 मतदाता डालेंगे वोट
इस चुनाव में कुल 37 लाख 32 हजार 636 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 55 हजार 888 पुरुष और 17 लाख 76 हजार 544 महिलाएं वोट डालेंगी। इस बार वोटिंग ईवीएम के माध्यम से कराई जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 12 दिसंबर रखी गई है। चुनाव आयोग ने नामांकन की जांच के लिए 13 दिसंबर 2024 और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2024 (शाम 3 बजे तक) निर्धारित की है।
ईवीएम का उपयोग होगा
वोटिंग के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। 21 दिसंबर 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती भी की जाएगी। नगर निगमों के 381 वार्डों और नगर परिषदों/नगर पंचायतों के 598 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए 3809 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 344 को अतिसंवेदनशील और 665 को संवेदनशील घोषित किया गया है। अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी और इन क्षेत्रों में मोबाइल गश्त भी की जाएगी। बताया गया कि जिले में कुल 21,500 पुलिस विभाग और होम गार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे।

- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया
