मोहाली. पंजाब में लगातार मौसम बदल रहे हैं। कभी बारिश तो कभी तेज धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इन सबके बीच में मोहाली के मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इसके अनुसार अब मोहाली में बारिश होगी और लोग मौसम का मजा लेंगे।
दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, रूपनगर और मोहाली में आज हलकी बारिश के आसार है। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब का ज्यादातर हिस्सा खुष्क रहने वाला है पर तापमान में ज्यादा फर्क नहीं होगा।
इसके पहले पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हुई थी। जालंधर, अमृतसर, में भी लोगों को बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है। वहीं चंडीगढ़ में इस साल कभी मध्यम तो कभी हल्की बारिश ने कुछ राहत तो दी है लेकिन यहां बारिश का स्तर औसतन रहा।

इसी तरह चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 703.9 MM बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य बारिश से -13.9 फीसदी कम है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ शहर में 12.8 MM, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 29.2 MM, पटियाला में 1.2 मि.मी., फतेहगढ़ साहिब में 55.0 MM और रूपनगर में 0.5 MM बारिश दर्ज की गई है।
- राजस्थान पंचायत चुनाव में दो गांवों ने नहीं डाला एक भी वोट, करौली में 3 कर्मचारी सस्पेंड
- बिहार में अब नदियों की गाद से बनेंगी सड़कें, ‘नदी संजीवनी’ योजना के तहत हुआ MoU
- दर्दनाक हादसा: कपड़े की भारी गांठ के नीचे दबकर मजदूर की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- नवंबर 2026 में आ रही हैं 5 धांसू गाड़ियां : मर्सिडीज, टोयोटा से लेकर डेंजा तक की बड़ी तैयारी, चेक करें पूरी लिस्ट
- शादी की सालगिरह से लौटकर सोया था युवक, सुबह मिली लाश; डेढ़ साल बाद पत्नी समेत तीन पर FIR

