लुधियाना । लुधियाना में प्रमुख स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय लगने वाले ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होगी। ऐसे इस लिए किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम ना हो साथ ही बच्चे सुरक्षित भी रहे। छुट्टी के दौरान हालत से निपटने के लिए ट्रैफिक और पी.सी.आर. कर्मी अब ड्यूटी देंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस संबंध में ट्रैफिक तथा पी.सी.आर. कर्मियों को इसकी जानकारी दी गई है। व्यवस्था बनने के लिए शहर को 8 जोनों में बाटा गया है।इसके लिए इंचार्जों को तैनात किया गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि स्कूलों में छुट्टी के समय वह खुद वहां पहुंचे और सुनिश्चित बनाएं कि जाम की स्थिति न बने।

पेरैंट्स से भी की अपील
इसके साथ ही गश्त पर रहने वाले पी.सी.आर. कर्मियों को भी कहा गया है कि वे किसी स्कूल के बाहर ट्रैफिक जाम न लगने दे। इसके अलावा पेरैंट्स को भी अपील की गई है कि वे अपने वाहन कायदे से पार्किंग में ही लगाएं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बस चालकों को भी कहा गया है कि वह सेफ स्कूल वाहन पालिसी के तहत ही अपने वाहन चलाएं और अपने सारे कागजात पूरे रखे।
- आंधी के साथ मौत आईः 2 लोगों पर अचानक गिरा पेड़, मच गई चीख-पुकार, एक की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग
- ‘हमसे गद्दारी करके गए तो सरकार अच्छी थी’, अनंत सिंह की जमानत रद्द होने पर तेजस्वी ने कसा तंज
- सीहोर वन विभाग का गजब कारनामा, खुद के ‘रेंज ऑफिस’ में कट रही हरियाली; रक्षक ही बन गए भक्षक
- नाइकी वेगम रन ₹3,795 में लॉन्च: जानिए भारत में बने इसके पहले डिज़ाइन में क्या है खास
- दिल्ली हाईकोर्ट का WFI को आदेश, विनेश मामले में हो फैसला
