नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संस्थागत क्षमता और परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने जनरल मैनेजर (GM) स्तर के चार वरिष्ठ पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर शुरुआती नियुक्ति तीन साल के लिए होगी।
परीक्षा रिसर्च और साइकोमेट्रिक्स पर रहेगा फोकस
Assessment, Research & Development और Psychometrics के जनरल मैनेजर की जिम्मेदारी परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़ी रिसर्च को आगे बढ़ाने की होगी। इसमें प्रश्न बैंक तैयार करना, नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को बेहतर बनाना और AI आधारित परीक्षा तकनीक विकसित करना शामिल है।
500 से ज्यादा शहरों में परीक्षा केंद्रों की निगरानी
Test Centre Network & Operations के जनरल मैनेजर की जिम्मेदारी देशभर में 500 से अधिक शहरों में फैले परीक्षा केंद्रों के नेटवर्क की निगरानी करना होगा। अधिकारी परीक्षा केंद्रों की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और परीक्षा संचालन की व्यवस्था को मजबूत करने पर काम करेगा।
NTA में Chief Information Security Officer की नियुक्ति
Information Security के जनरल मैनेजर को NTA के Chief Information Security Officer (CISO) की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। यह अधिकारी एजेंसी के सिस्टम, नेटवर्क और डेटा की साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
वहीं, Vigilance, Investigation & Digital Forensics के जनरल मैनेजर परीक्षा में गड़बड़ी, नकल और अन्य अनियमितताओं की जांच करेंगे। इस पद पर CBI, IB, ED, पुलिस और साइबर क्राइम यूनिट जैसी एजेंसियों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी भी होगी।
16 Young Professionals की होगी नियुक्ति
NTA पहली बार UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से 16 Young Professionals की नियुक्ति करेगा। इनमें 12 पद Academic Research, 2 Legal Research और 2 Finance & Accounts के लिए होंगे। नियुक्ति शुरुआती तौर पर 24 महीने की होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 36 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।
यह पहल प्रो. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली हाई लेवल कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप NTA को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके अलावा, NTA ने विषय विशेषज्ञों और अनुवादकों की नई पैनलिंग के लिए भी Expression of Interest (EoI) जारी किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


