सोनू वर्मा, नूंह। पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर बाइक चोर बिलाल पुत्र इब्राहिम निवासी गांव लाहरवाड़ी थाना सदर पुन्हाना को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है ।
इस संबंध में भी थाना सदर पुन्हाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी बिलाल के खिलाफ बाइक चोरी से संबंधित कुल 10 मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

इनमें सदर पुन्हाना, डीएलएफ फेज-3 गुरुग्राम, न्यू कॉलोनी गुरुग्राम, सदर गुरुग्राम, न्यू अशोक नगर क्राइम ब्रांच दिल्ली तथा सूरजकुंड फरीदाबाद के मामलें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी से बरामद तीनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। आरोपी से पूछताछ में और भी वाहन चोरी के मामलों के खुलासे की संभावना है।
- CG News : खड़ी हाइवा में लगी आग, अंदर सो रहा था ड्राइवर, ऐसे बची जान
- प्रशांत भूषण की बढ़ीं मुश्किलें, कथित फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
- Amul Price Hike : अमूल ने घी-बटर ₹50 तक महंगा किया, 1 किलो घी ₹680 का हुआ, जानिए क्यों बढ़ाना पड़ा दाम ?
- ‘सारस मेला’ में बिक्री के मामले में राजस्थान रहा अव्वल, मेले में 200 से अधिक महिला कारीगरों-उद्यमियों ने लिया था हिस्सा…
- FPI Investment in India : विदेशी निवेशकों की वापसी, 2 दिन में लगाए ₹7,810 करोड़, बाजार को मिल सकता है सहारा

