सोनू वर्मा, नूंह। जिले के एक राजकीय कन्या विद्यालय में उस समय सनसनी फैल गई जब स्कूल के चौकीदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इंदरजीत पुत्र जलसिंह निवासी सलंबा, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से स्कूल में चौकीदार के पद पर कार्यरत था।
मिली जानकारी के अनुसार, इंदरजीत ने रविवार देर रात स्कूल के एक कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार सुबह घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उसके छोटे भाई की पत्नी रोजाना की तरह स्कूल में झाड़ू लगाने पहुंची। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला, इंदरजीत को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखते ही उसने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत इंदरजीत को नीचे उतारकर आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज नलहड़ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर नूंह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी अजीत के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
परिवार के लोगों का कहना है कि इंदरजीत पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
- Bihar Morning News: भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, जन सुराज की PC
- एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए; इन पर गिरी गाज!
- Navratri Day 4 : नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और खुशहाली, जानें पूजा विधि और महत्व
- 14 October 2026 Rashifal : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 14 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

