नूंह। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नूंह जिले के तावडू में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बिजली विभाग के एक ALM को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश बावल निवासी के रूप में हुई है। आरोपी को तावडू के सोहना रोड से गिरफ्तार किए जानकारी के अनुसार, बिजली का मीटर लगवाने के एवज में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से 45 रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी।
शिकायत के आधार पर टीम ने मामले की जांच की और रिश्वत की रकम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी से 45 हजार रूपये की डील हुई। जिसमें आरोपी को 20 हजार पहले ओर 25 हजार बाद में देने की डील हुई।
बताया जा रहा है कि तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता आरोपी के पास पहुंचा और उसे 20 हजार रुपये की रिश्वत दी। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ली, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
एसीबी की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रिश्वत की मांग किस काम के बदले की गई थी। साथ ही मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
एसीबी अधिकारियों की ओर से आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- पिछड़े वर्गों को केवल… सपा-कांग्रेस पर भड़के BJP राज्यसभा सांसद, जानिए ऐसा क्या कह गए अमरपाल मौर्य?
- असिन ने अपनी बेटी एरिन की शेयर कीं कुछ खास तस्वीरें, पिता के साथ बना रही ओणम का ‘पूकलम’
- TRE-4 शिक्षक भर्ती: प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बड़ी जीत, एकल परीक्षा पर सरकार ने लगाई मुहर!
- परिसीमन पर खरगे का PM मोदी को पत्र: 25 साल तक 543 सीटें बरकरार रखने की मांग, सर्वदलीय बैठक पर जोर
- बैरिकेड्स तोड़ कलेक्टर दफ्तर में घुसे ABVP कार्यकर्ता! इंदौर के कॉलेजों की बदहाली पर फूटा गुस्सा; दी ये बड़ी चेतावनी


