सोनू वर्मा, नूंह। नूंह जिले के गांव देवला नंगली में महिला हत्या मामलें में नूंह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । कई महीनों से फरार चल रहे महिला के पति एवं मुख्य आरोपी रफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 17 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की गई एक कार, एक अवैध कट्टा, एक खाली खोल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल माह में देवला नंगली निवासी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उस समय महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था, लेकिन कुछ दिनों बाद गांव बझेड़ा क्षेत्र के एक कुएं से महिला का शव बरामद हुआ था। शव पत्थर से बंधा हुआ मिला था, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई थी । घटना के बाद मृतका के परिजनों ने महिला के पति रफीक पर हत्या का आरोप लगाया था और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ।

पुलिस जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि महिला की हत्या की वारदात को उसके पति ने ही अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी और आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। नूंह पुलिस के अनुसार आरोपी को 12 जुलाई को गिरफ्तार कर 13 जुलाई को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 17 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया । रिमांड के दौरान पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार, अवैध हथियार तथा कारतूस बरामद किए हैं । आरोपी से पूछताछ जारी है । मामलें में गहनता से पड़ताल की जा रही हैं।
- MP Rajya Sabha Elections: हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित, दो अन्य प्रत्याशियों का आवेदन हुआ निरस्त
- उत्तराखंड टूरिज्म अपडेट: राजाजी नेशनल पार्क के गेट खुलने का काउंटडाउन शुरू, 15 नवंबर से शुरू होगा रोमांचक सफर
- Diwali Chhath Special Train: रांची-पूर्णिया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, छह स्टेशनों पर होगा ठहराव
- मौत का ट्रैकः ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की गई जान, मंजर देख चीख पड़े लोग
- AISA प्रमुख नेहा बोरा के मंदिर के पुजारियों पर विवादित बयान से बवाल, सुप्रीम कोर्ट की वकील ने दर्ज कराई शिकायत; BJP ने भी साधा निशाना

