Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले के महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद हर किसी का दिल भारी कर दिया। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर जब अस्पताल में सुविधाओं का लोकार्पण करने पहुंचे थे, तभी अपनी ट्रांसफर की समस्या लेकर आई नर्सिंगकर्मी सरिता ने देखते ही देखते मंत्री के पैरों में गिरकर उन्होंने गुहार लगानी शुरू कर दी।

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे थे। सरिता, जो कि वहां नर्सिंगकर्मी के पद पर तैनात है, काफी समय से अपने ट्रांसफर को लेकर परेशान थी। जैसे ही उसने मंत्री को पास से गुजरते देखा, वह अपनी व्यथा बताने के लिए उनके करीब पहुंच गई।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि सरिता रोते हुए अपनी बात रख रही है। मंत्री ने उससे उसकी पोस्टिंग की जगह पूछी और तसल्ली देते हुए अगले महीने काम हो जाने का भरोसा दिलाया। लेकिन सरिता का दर्द इतना गहरा था कि वह खुद पर काबू नहीं रख सकी।
मंत्री जैसे ही आगे बढ़ने लगे, सरिता अचानक भावुक होकर नीचे झुक गई और सीधे उनके पैर पकड़ लिए। अस्पताल परिसर में उस वक्त मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने महिला को उठाया और मंत्री ने अपना हाथ उसके सिर पर रखा। मंत्री खींवसर ने उसे ढांढस बंधाया और कहा, हो जाएगा, नेक्स्ट मंथ पक्का। इसके बाद मंत्री ने उसका प्रार्थना पत्र अपने हाथों में ले लिया।
पढ़ें ये खबरें
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में CM साय ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- अचानक हुई कार्रवाई से महकमे में हड़कंप! सीएम योगी ने एक झटके में 5 बड़े अधिकारियों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
- CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
- महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आया था युवक, होटल में संदिग्ध हालत में मिला शव, साथी फरार
- कानपुर में गैस सिलेंडर से भरा ‘मौत का ट्रक’! दो युवकों को बेरहमी से रौंदा, राहगीरों ने 200 मीटर तक खदेड़कर ड्राइवर को ऐसे दबोचा


