मनेंद्र पटेल, दुर्ग। दूसरे शख्स के नाम पर सिम लेकर कमीशन पर बेचकर अवैध लेन-देन करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी दुर्ग जिले के निवासी हैं.

यह भी पढ़ें : फोन पर Sex की डिमांड, whatsapp पर भेजा न्यूड फोटो, नवविवाहित ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत…

दरअसल, प्रार्थी आयुष ताम्रकार ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम से टी भार्गव राव नामक व्यक्ति ने मोबाइल दुकान से सिम कार्ड जारी करवा करवाकर उस सिम को कमीशन के आधार पर अपने अन्य साथियों को दे दिया. इस तरह से आयुष ताम्रकार के नाम के सिम पर टी भार्गव राव अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से अवैध आर्थिक लेन-देन कर रहे है.

इस शिकायत की पड़ताल करते हुए नेवई थाना पुलिस ने टी भार्गव राय और अन्य तीन साथियों, जिनमे ज्ञानेश मण्डावी, हर्षित साहू और दीपक प्रजापति को धर दबोचा. वहीं एक आरोपी फैजान कुरैशी भी फरार है. पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खातों की जांच कर रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m