अनुगुल। ओडिशा के रायगड़ा स्थित अशोक टॉकीज में उस समय अफरातफरी मच गई, जब साउथ सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म ‘द राजा साहब’ की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक आग लग गई। प्रशंसकों की अति-उत्साही हरकतों के कारण हुए इस हादसे में सैकड़ों दर्शकों की जान जोखिम में पड़ गई थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
फिल्म में प्रभास की ग्रैंड एंट्री के दौरान दर्शकों के एक समूह ने स्क्रीन के पास आरती उतारना और पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरती की थाली गिरने से जमीन पर बिखरे कागजों और सजावटी सामग्री (कन्फेटी) में आग लग गई। देखते ही देखते स्क्रीन के पास आग की लपटें उठने लगीं और हॉल में धुआं भर गया। इससे डरे हुए दर्शक गेट की ओर भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
हॉल के कर्मचारियों और कुछ जागरूक दर्शकों ने तत्परता दिखाते हुए तौलियों और अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया, जिससे फायर ब्रिगेड के बुलाने की नौबत नहीं आई। रायगड़ा पुलिस और टाउन थाना प्रभारी प्रसन्न बेहरा ने इस सुरक्षा उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाया है। अशोक टॉकीज प्रबंधन को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद ज्वलनशील सामग्री अंदर कैसे पहुंची।

नए नियम लागू
जिले के सभी सिनेमा हॉलों को सघन चेकिंग करने और हॉल के भीतर किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री या आतिशबाजी ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है।
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

