ODISHA DESK, भुवनेश्वर: ओडिशा में निजी बस सेवाओं के बंद होने की आशंका पैदा हो गई है। राज्य सरकार के सामने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को रखते हुए ‘ऑल ओडिशा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन’ की ओर से 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर सरकार मांगें पूरी नहीं करती है, तो पूरे राज्य में अनिश्चितकाल के लिए बस सेवाएं ठप रहेंगी।

शनिवार को आयोजित संघ की कार्यकारी समिति की बैठक में राज्य के सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और यह निर्णय लिया। राज्य निजी बस मालिक संघ के महासचिव देवेंद्र नाथ साहू ने कहा कि अगर सरकार इस समय सीमा के भीतर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो हम अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिससे पूरे राज्य में निजी बस सेवाएं पूरी तरह से ठप हो जाएंगी।

बस मालिकों के अनुसार, दिन-ब-दिन गाड़ियों के संचालन और रखरखाव का खर्च इतना बढ़ गया है कि मौजूदा स्थिति में बसों का संचालन करना संभव नहीं हो पा रहा है।

बस किराए का पुनर्गठन/संशोधन और वार्षिक रखरखाव शुल्क में वृद्धि इन मांगों के त्वरित समाधान के लिए संघ की ओर से सरकार को एक औपचारिक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

ओडिशा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था काफी हद तक निजी बसों पर निर्भर है। यदि यह हड़ताल होती है, तो राज्य के हजारों दैनिक यात्रियों, कामकाजी लोगों और छात्र-छात्राओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और आपातकालीन आवाजाही पूरी तरह बाधित होने की आशंका है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m