भुवनेश्वर: ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉमन पीजी एंट्रेंस टेस्ट (CPET)-2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब राज्य सरकार के SAMS पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में संचालित स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन पीजी एंट्रेंस टेस्ट (CPET)-2026 का आयोजन किया था। विभाग के अनुसार, इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 58,613 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 53,901 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे SAMS पोर्टल पर लॉग इन कर अपना परिणाम देखें और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी आगामी तिथियों एवं दिशा-निर्देशों पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, ताकि काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

