केंद्रपाड़ा : ओडिशा सरकार ने कागज रहित काम नहीं करने के करण जिले के 51 सरकारी कार्यालयों के सभी कर्मचारियों का नवंबर का वेतन रोक दिया।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रपाड़ा में कागज रहित कार्य के लिए ओएसडब्लूएएस (ओडिशा सेक्रेटेरिएट वर्कफ़्लो ऑटोमेशन सिस्टम) प्रणाली को लागू नहीं करने पर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को एक निर्देश जारी करते हुए जिले के 51 सरकारी कार्यालयों के सभी कर्मचारियों का नवंबर का वेतन रोक दिया।
सूत्रों ने बताया कि इस निर्देश के बाद लगभग 300 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं और इसमें से अधिकतर कर्मचारी पंचायत कार्यालयों में कार्यरत हैं।
राज्य सरकार ने सभी कार्यालयों में ‘डिजिटल वर्कफ्लो’ प्रणाली के माध्यम से कार्य किए जाने के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी रघुराम आर. अय्यर ने आदेश में कहा कि जिले के 124 सरकारी कार्यालयों में से केवल 73 में ही ओएसडब्लूएएस का क्रियान्वयन पाया गया और इसका क्रियान्वयन न करने से सरकारी अधिसूचना का उल्लंघन हुआ है, इसलिए अनुशासनात्मक कार्रवाई के तौर पर उनका चालू माह का वेतन रोक दिया गया है।
ओएसडब्ल्यूएएस, ओडिशा सरकार की एक ई-गवर्नेंस योजना है, जिसका उद्देश्य सरकारी दफ्तरों में कामकाज को डिजिटल और स्वचालित करना है।

इससे कागजों पर आधारित पुरानी व्यवस्था की जगह इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली का उपयोग होता है। इसका मकसद काम में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करना है।
- KKR Playoff Scenario : 6 मैचों में एक भी जीत नहीं, फिर भी प्लेऑफ में एंट्री कर सकती है KKR, ये है आखिरी रास्ता
- वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बचाव में उतरे भाजपा सांसद नवीन जिंदल, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर FIR पर उठाए सवाल
- प्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंसः महिला आरक्षण बिल गिरने पर बोलीं- विपक्ष ने सरकार की साजिश नाकाम की, बीजेपी पर भड़कीं
- दिल्ली में डबल मर्डरः पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी असद ने की पिता-पुत्र की हत्या; आरोपी हिरासत में
- NIT कुरुक्षेत्र में मची अफरा-तफरी: दीक्षा दूबे की मौत के 48 घंटे बाद दूसरी ने की खुदकुशी की कोशिश, बाल-बाल बची जान

