Odisha News : भुवनेश्वर: भाजपा सांसद अपराजिता षडंगी ने अपने 7 वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए 60 पन्नों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. सांसद ने कहा कि वह भुवनेश्वर के विकास के लिए 100 प्रतिशत प्रयास कर रही हैं और अपने कार्यों का ब्योरा जनता के सामने रखना उनका दायित्व है. इस दौरान उन्होंने भुवनेश्वर मेट्रो परियोजना पर भी बड़ा अपडेट दिया.
षडंगी के अनुसार, इन 7 सालों में कुल 55 प्रकार के विकास कार्य किए गए हैं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 8 प्रमुख कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी गई है. शहर की ट्रैफिक समस्या को दूर करने और आवागमन को सुचारू बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है.
ओवरब्रिज व अंडरपास: 10 फुट ओवरब्रिज, 7 फ्लाईओवर और 16 अंडरपास के निर्माण का प्रस्ताव है.
पलाशुणी-रसूलगढ़ परियोजना: पलाशुणी में 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड और पलाशुणी से रसूलगढ़ के बीच लगभग 18.42 करोड़ रुपये की लागत से फुट ओवरब्रिज तथा स्काईवॉक बनेगा.
6-लेन सड़क: क्षेत्र में 111 किलोमीटर लंबी 6-लेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे 3 जिले सीधे लाभान्वित होंगे.
पेयजल, रोशनी और नागरिक सुविधाएं
बुनियादी ढांचे के साथ जन-सुविधाओं पर ध्यान देते हुए क्षेत्र में 7,500 सोलर लाइटें लगाई गई हैं. पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 657 मंदिरों और मार्केट कॉम्प्लेक्स में एक्वागार्ड (आरओ वाटर) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
आर्थिक, सांस्कृतिक और जन-कल्याणकारी पहल
होलसेल फिश मार्केट: पाण्डरा छक में 57 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक होलसेल फिश मार्केट का निर्माण होगा.
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट: कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 630 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण जल्द शुरू होगा.
शिक्षा व स्वास्थ्य: हर ब्लॉक में लाइब्रेरी स्थापित करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं की मदद करने तथा क्षेत्र में 115 जन औषधि केंद्र संचालित करने का उल्लेख किया गया है. जनसमस्याओं के निवारण के लिए हर महीने 4 बार जनसुनवाई की जा रही है.
रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए सांसद ने ‘भुवनेश्वर मेट्रो’ परियोजना पर भी बात की. उन्होंने बताया कि इस विषय में मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया है और राज्य सरकार का रुख सकारात्मक है. उन्होंने विकास कार्यों में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का आभार जताया.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


