Odisha News : मलकानगिरी : ओडिशा के मलकानगिरी जिले से नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. मैथिली थाना पुलिस ने खैरीपुट ब्लॉक के मादकापदर पंचायत के अंतर्गत आने वाले एक घने जंगल से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है. शनिवार सुबह पुलिस ने इस जंगल में छापेमारी कर करीब 3 क्विंटल (300 किलोग्राम) गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक गुप्त और विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि तस्करों ने जंगल के भीतर भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा है. इस सूत्र के आधार पर मैथिली पुलिस की एक विशेष टीम ने सुबह करीब 5 बजे जंगल में घेराबंदी कर छापेमारी की. यह पूरी कार्रवाई खैरीपुट ब्लॉक के अतिरिक्त तहसीलदार ब्रज बिहारी प्रधान की मौजूदगी में कानूनी नियमों के तहत की गई.
इस संयुक्त ऑपरेशन को सब-इंस्पेक्टर (SI) मनोरंजन प्रधान, सब-इंस्पेक्टर (SI) पदमन पुजारी और अन्य पुलिस कर्मियों ने मिलकर अंजाम दिया. गांजा माफियाओं ने इस प्रतिबंधित नशीले पदार्थ को जंगल के बेहद संवेदनशील और गहरे हिस्से में छिपाकर रखा था.
पुलिस को अंदेशा है कि गांजा तस्करों ने इसे बाद में किसी अन्य राज्य या स्थान पर तस्करी (सप्लाई) करने के उद्देश्य से यहां स्टोर किया था. इस रैकेट के पीछे कौन से मुख्य तस्कर शामिल हैं, उनकी पहचान करने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

