Odisha News: अठगढ़. ओडिशा. कटक जिले के अठगढ़ क्षेत्र में बाघ की दहशत फैल गई है. सड़क पर घूमते हुए बाघ की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, नरसिंहपुर ईस्ट रेंज के पास सड़क किनारे बाघ को देखा गया. यह बाघ टिगिरिया वन क्षेत्र से होते हुए बादाम्बा और नरसिंहपुर इलाके तक घूमता हुआ नजर आया. (ओडिशा की खबरों के लिए यहां Click करें)

एक स्थानीय निवासी ने अपने मोबाइल फोन से बाघ का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बाघ के दिखने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. वन विभाग ने कहा है कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, अठगढ़ वन क्षेत्र में करीब 3 से 4 बाघ मौजूद हैं. अठगढ़ डीएफओ ने स्थानीय लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है.
गंजाम जिले में भी दिखा था बाघ
दिसंबर में ओडिशा के गंजाम जिले में भी बाघ का आतंक देखने को मिला था. रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में गांव में बाघ के पैरों के निशान मिलने के बाद लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय ग्रामीण रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं.
सनाकहेमुंडी ब्लॉक के गांवों में लोग टायर जलाकर और हाथों में डंडे लेकर बाघ से बचाव कर रहे हैं. बरहामपुर एसीएफ ने पुष्टि की थी कि गांव में मिले पैरों के निशान बाघ के ही थे, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई. नरसिंहगढ़ के गंगापुर, हरिजनसाही और धेपालगुड़ा गांवों के लोग बाघ के कारण भयभीत हैं.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व को लेकर बटाला में सख्ती, 14 से 18 सितंबर तक हुड़दंग, तेज स्पीकर और बुलेट पटाखों पर रोक
- मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से रेप और ब्लैकमेलिंग मामला, SSB ASI पर लगे गंभीर आरोप
- गुजरात विधानसभा, कोर्ट और अहमदाबाद के 3 स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की मिली फर्जी धमकी
- ‘उज्जैन में रामलला जैसा हाल नहीं होने देंगे!’ खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं हर्षानंद गिरी, रखी ये बड़ी मांग
- कानपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुराने गंगा पुल के पास बन रहा नया 4-लेन ब्रिज, जाम से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति



