ODISHA DESK, भुवनेश्वर: ओडिशा में तकनीकी (Technical) और व्यावसायिक (Professional) पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है। प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद विभिन्न कॉलेजों में खाली रह गईं सीटों को भरने के लिए ओजेईई (OJEE) समिति ने ‘द्वितीय/स्पेशल OJEE 2026’ के आयोजन की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा आगामी 13 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 के बीच कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
इन पाठ्यक्रमों (Courses) के लिए होगी परीक्षा
इस स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से छात्र निम्नलिखित प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे:
- BTech (बीटेक)
- लैटरल एंट्री (डिप्लोमा / BSc)
- BPharm (बीफार्मा)
- बेसिक बीएससी नर्सिंग (Basic BSc Nursing)
- MBA और MCA
- MSc कंप्यूटर साइंस
महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार OJEE के ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 16 जून, 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 जून, 2026 (रात 11:00 बजे तक)
OJEE प्रशासन ने साफ किया है कि जिन छात्र-छात्राओं ने पहले ही JEE Main 2026 (BTech के लिए) क्वालीफाई कर लिया है या मुख्य OJEE 2026 परीक्षा में रैंक हासिल कर चुके हैं, उन्हें इस स्पेशल परीक्षा में शामिल होने की कोई आवश्यकता नहीं है।
BTech कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम का सिलेबस पूरी तरह से JEE Main 2026 के समान रहेगा। वहीं, अन्य सभी कोर्सेज के लिए पूर्व-निर्धारित मानक OJEE सिलेबस का ही पालन किया जाएगा।
बाहरी राज्यों के छात्र: ओडिशा से बाहर के छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, हालांकि उनका एडमिशन केवल प्राइवेट (निजी) शिक्षण संस्थानों की सीटों तक ही सीमित रहेगा।
सरकारी कॉलेज: सरकारी कॉलेजों की सभी सीटें केवल ओडिशा के स्थायी निवासियों के लिए ही आरक्षित रहेंगी।
यह स्पष्ट किया गया है कि स्पेशल OJEE के रिजल्ट का उपयोग केवल काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए ही किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

