भुवनेश्वर: ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ चुनावों की विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य भर के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान 15 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी चुनावी कार्यक्रम
नामांकन दाखिल करना: 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उम्मीदवार अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे।नामांकन पत्रों की जांच: 9 अक्टूबर को ही दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पत्रों की जांच होगी।
वैध उम्मीदवारों की सूची: वैध नामांकनों की पहली सूची 9 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे प्रकाशित की जाएगी।
नाम वापसी: उम्मीदवार 10 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।अंतिम उम्मीदवार सूची: चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची 10 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे जारी होगी।
‘व्हाई आई स्टैंड फॉर’ सभा: पारंपरिक चुनावी भाषण सभा “Why I Stand For” का आयोजन 14 अक्टूबर को किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 15 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद दोपहर 2:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। जीतने वाले प्रत्याशी 16 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसी दिन परिसरों में ‘प्रेसिडेंशियल हॉलिडे’ (आरक्षित अवकाश) घोषित किया गया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

