Lifestyle Desk: गणेशोत्सव के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता को मोदक का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि मोदक उनका प्रिय भोग है, लेकिन त्योहारों की भागदौड़ में बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट और बासी मेवों की चिंता बनी रहती है। ऐसे में इस गणेश चतुर्थी पर बाजार के महंगे और पैकेटबंद मोदक के बजाय, घर की रसोई में मौजूद बेसन से सोंधे और स्वादिष्ट मावा मोदक तैयार करें। बेसन का बेहतरीन स्वाद और अंदर भरी शाही ड्राई फ्रूट्स स्टफिंग बप्पा के इस प्रसाद को बेहद खास बना देगी।आइए जाने घर पर ही बेहद आसानी से बनने वाले बेसन-मावा मोदक की झटपट रेसिपी।

सामग्री

  • कवरिंग के लिए
  • बेसन-1 कप
  • घी-1/2 कप
  • पिसी चीनी-1/2 कप
  • दूध-2-3 चम्मच
  • स्टफिंग के लिए
  • मावा (खोया)-1/2 कप
  • बारीक कटे काजू-बादाम-2 चम्मच
  • पिस्ता-1 चम्मच
  • इलायची पाउडर-1/4 चम्मच
  • खसखस-1 चम्मच

विधि

1-सबसे पहले एक पैन में धीमी आँच पर मावे को हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसमें कटे हुए मेवे, खसखस और इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
2-कढ़ाई में घी गर्म करें और बेसन को धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें।
3-बेसन भुन जाने पर उसमें 2 चम्मच दूध का छींटा मारें (इससे बेसन दानेदार बनता है)। फिर गैस बंद करके इसे थोड़ा ठंडा करें और पिसी चीनी अच्छे से मिला लें।
4-मोदक के सांचे में थोड़ा सा घी लगाएं। पहले बेसन का थोड़ा सा मिश्रण सांचे में फैलाएं, बीच में मावे की शाही स्टफिंग भरें और नीचे से बेसन के मिश्रण से बंद करके हल्के हाथ से दबाएं।इस तरह से तैयार है आपका स्वादिष्ट मोदक।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H