Livestyle Desk: गणपति बप्पा का स्वागत हो गया है और सब तरफ़ उत्साह का माहौल है। गणेश चतुर्थी के मौके पर घर-घर में बप्पा के लिए खास पकवान बनाए जाते हैं। इस बार अगर आप प्रसाद में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो चना सत्तू से बने मोदक ट्राई कर सकते हैं। सत्तू से मोदक बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। खास बात यह है कि आप चना सत्तू से दो अलग-अलग तरह के मोदक तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं सत्तू मोदक बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
- चना सत्तू-1 कप
- गुड़-½ कप
- घी-3-4 बड़े चम्मच
- नारियल का बुरादा-¼ कप
- काजू-बादाम-2 बड़े चम्मच कटे हुए
- इलायची पाउडर-1 छोटा चम्मच
- दूध-2-3 बड़े चम्मच
- किशमिश
विधि
- सबसे पहले कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें। इसमें चना सत्तू डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें। सत्तू से अच्छी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
- अब एक बर्तन में भुना हुआ सत्तू लें। इसमें गुड़, नारियल का बुरादा, कटे हुए काजू-बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद बचा हुआ घी डालें और मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर इसे नरम और बांधने लायक बना लें। ध्यान रखें कि दूध एक साथ ज्यादा न डालें, वरना मिश्रण बहुत गीला हो सकता है।
- अब मोदक के सांचे पर हल्का सा घी लगाएं। तैयार मिश्रण को सांचे में भरकर अच्छी तरह दबाएं और मोदक का आकार दें। इसी तरह सभी मोदक तैयार कर लें।
- आप चाहें तो तैयार मोदक को 5-7 मिनट तक भाप में पका सकते हैं। इससे मोदक नरम और स्वादिष्ट बनेंगे। 6-अगर आप बिना भाप में पकाए मोदक बना रहे हैं, तो उन्हें सांचे से निकालकर कुछ देर सेट होने के लिए रख दें।
इस तरह झटपट तैयार हो जाएंगे स्वादिष्ट चना सत्तू मोदक।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



