सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी मंत्री गजेंद्र यादव ने दी है।

राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रम रहेगा यथावत

मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के कारण दुर्ग जिले में राज्योत्सव के तहत आयोजित होने वाले शासकीय कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, राज्योत्सव का राज्य स्तरीय और अन्य जिला स्तरीय कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगे।

विधायक डोमनलाल का 78 साल की उम्र में हुआ निधन

बता दें कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H