Rajasthan News: राजस्थान के किसानों के लिए शनिवार का दिन दोहरी खुशियों का संदेश लेकर आया है। धनतेरस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेहंदीपुर बालाजी धाम में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और भरतपुर के नदबई से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त के तहत ₹717 करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

सीएम भजनलाल सुबह 10:50 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर में दौसा के लिए रवाना होंगे और 11:25 बजे मेहंदीपुर बालाजी हेलीपैड पर उतरेंगे। 11:30 से 12:30 बजे तक वे बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार और भैरू बाबा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका रुख नदबई की ओर होगा, जहां कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को लाभांश राशि वितरित की जाएगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दौसा और करौली में पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है। नदबई के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ग्राम अटारी जाएंगे और शाम को जयपुर लौटेंगे।
इस योजना के तहत राशि सीधे DBT के माध्यम से किसानों के खातों में जाएगी, जो दिवाली से पहले उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और त्योहारों के खर्चों में मदद करेगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम नदबई के जिला चिकित्सालय में नए भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : कीटनाशक मिली शराब पिलाकर दो लोगों की हत्या, आरोपी को उम्रकैद की सजा
- दिल्ली पुलिस ने अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार, आरोपी के बेड से निकला 312 किलो पटाखों का जखीरा
- दिल्ली के प्रदूषण के चलते भारत-श्रीलंका वनडे पर संकट, DDCA ने BCCI से की मैच वेन्यू बदलने की अपील
- सोलर लगवाने वालों के लिए शानदार दिवाली ऑफर: iPhone से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटी तक फ्री गिफ्ट, महिंद्रा BE 6 जीतने का भी मौका
- आईएनएस ब्रह्मपुत्र के मरम्मत के दौरान गिरने के मामले में नौसेना के दो अधिकारियों के खिलाफ शुरू हुई कोर्ट मार्शल की कार्यवाही
