अमृतसर. साहिब श्री गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व संगतों द्वारा बड़े प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भारत की सिख संगतों द्वारा पालकी साहिब की सेवा की गई। यह पालकी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी-वाघा के रास्ते पाकिस्तान भेजी गई।
इस मौके पर सिख संगत ने “सतिनाम वाहेगुरु” का जाप किया। पालकी साहिब की सेवा नरोत्तम सेवा संस्था द्वारा की गई। सेवा संपन्न करने के बाद संस्था के नेताओं ने मीडिया से बातचीत में स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें यह सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
15 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान, श्री ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें भारत से लगभग 3,000 श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा, दुनिया के अन्य देशों से भी संगतें गुरुपर्व के अवसर पर दर्शन के लिए पहुंची हैं।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

