नितिन नामदेव, रायपुर. ऑनलाइन बेटिंग ऐप ‘थ्री स्टम्प्स’ मामले में रायपुर पुलिस ने दो और आरपियों को गिरफ्तार किया है. यह दोनों काले कारोबार का पैसा अपने बैंक अकाउंट में लेते फिर मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ बाबू खेमानी को ट्रांसफर करते थे. इसके बदले में गिरफ्तार आरोपियों को कमीशन भी मिलता था. पुलिस जांच में पता चला कि एक आरोपी बाबी खेमानी के फूफेरा भाई है.
दरअसल, मुंबई के होटल से रंगे हाथों ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए बाबू खेमानी को गिरफ्तार किया गया था. मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 13 लैपटॉप, 105 नग मोबाईल फोन, 82 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 3 चेकबुक, 1 पासबुक, 4 राउटर, 1 केल्क्यूलेटर, सट्टा के हिसाब-किताब की 4 कापी, 1 एक्सटेंशन बॉक्स और 2 कार बरामद की गई.

पुलिस ने 3 Stumps का संचालन के लिए कॉल सेंटर में इस्तेमाल होने वाले मोबाईल नंबरों और बैंक खाताओं की जांच की. इस दौरान सामने आया कि आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी क्रिकेट सट्टा से प्राप्त अवैध पैसों को संदीप इसरानी और मनसून रजा के बैंक अकाउंट में पहले जमा करवाता था. इसके बाद उन दोनों से वह अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त करता था. इसके बदले में बाबू खेमानी दोनों को कमीशन देता था. संदीप इसरानी बाबू खेमानी का फूफेरा भाई है. दोनों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन जब्त कर गिरफ्तार किया गया है. अब तक कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ऑनलाईन सट्टा मामलों में लगातार कार्रवाई
गौरतलब है कि वर्ष 2026 में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के पश्चात् अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ऑनलाईन सट्टा के प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई की है. 14 प्रकरणों में 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से नगदी रकम 66,50,888, 212 मोबाईल फोन, 20 लैपटॉप, 8 चारपहिया वाहन, 4 दोपहिया वाहन सहित अन्य मशरूका कीमती लगभग 2 करोड़ 98 लाख 64 हजार 800 रूपये बरामद किया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

